लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले मौसम ने फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 के लिए राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, सहारनपुर से बदायूं तक ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज और कानपुर समेत 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी देखे – IND W vs PAK W: अजेय भारत का दमदार प्रदर्शन, पाकिस्तान 88 रन से परास्त — हरमनप्रीत की टीम ने फिर रचा इतिहास
किन जिलों में भारी बारिश की संभावना
लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद
इन जिलों में दोपहर बाद से शाम तक तेज बारिश, बिजली गिरने और हवा के झोंके चलने की संभावना है।
तापमान में गिरावट
बारिश के चलते प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
रात का तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है जिससे ठंडक का अहसास बढ़ेगा।
यह भी देखे – मेरठ में गोकशी की बड़ी घटना: श्मशान घाट में मिले पशुओं के अवशेष, पुलिस पर लगे सबूत मिटाने के आरोप
किसानों और यात्रियों के लिए सलाह
खेतों में कटाई-मड़ाई के काम को कुछ दिन के लिए टाल दें।
बिजली गिरने की आशंका वाले क्षेत्रों में खुले में न जाएं।
यात्रा करने से पहले स्थानीय मौसम की जानकारी अवश्य लें।
यह भी देखे – UP News: आलू और केले के छिलके अब कचरा नहीं, सेहत सुधारने वाला ‘रेसिस्टेंट स्टार्च’ बनाएंगे लविवि के वैज्ञानिक
