सभी थानों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बैंक के साथ-साथ एटीएम एवं ग्राहक -सेवा केंद्र तथा पेट्रोल पंप की भी चेकिंग की गयी ।
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक देवरिया ने समस्त थाना प्रभारियों/थानाध्यक्षों को आदेशित किया कि जिले के विभिन्न बैंकों, ग्राहक सेवा केंद्रों, ए.टी.एम. और पेट्रोल पंपों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए । इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था को बनाए रखना, और नागरिकों के बीच सुरक्षा का अहसास बढ़ाना ।
अभियान के तहत सभी थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले बैंक, ए.टी.एम. और ग्राहक सेवा केंद्रों के साथ-साथ पेट्रोल पंपों की चेकिंग की गई। अभियान में पुलिस ने विशेष ध्यान केंद्रित किया कि बैंक और ए.टी.एम. के आसपास किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधियाँ न हों। इसके साथ ही बैंक परिसर में सुरक्षा गार्ड्स और सीसीटीवी कैमरे ठीक से कार्य कर रहे है।
देवरिया पुलिस ने इस अभियान में विशेष रूप से स्थानीय लोगों को सहयोग देने के लिए प्रेरित किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहा है ।
पुलिस प्रशासन ने यह भी अपील की है कि अगर किसी को इन स्थानों पर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से अवगत हों, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें । नागरिकों का सहयोग इस प्रकार के अभियानों की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है ।
आस्था या सुविधा? वीआईपी दर्शन पर उठते गंभीर सवाल भारत में धर्म और आस्था केवल…
राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौखिक परंपराओं पर मंथन, एआई की भाषा को बताया चुनौती गोरखपुर (राष्ट्र…
सहजनवां/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वार्ड/गांव सम्पर्क अभियान के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपदीय इकाई महराजगंज के तत्वावधान…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…