सर्विलांस सेल देवरिया द्वारा 148 गुमशुदा मोबाईल बरामद कर उनके स्वामी को किया गया सुपुर्द

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर द्वारा गुमशुदा मोबाईल के संबन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु सर्विलांस सेल जनपद-देवरिया को गुमशुदा मोबाईल फोन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके परिप्रेक्ष्य में-
सर्विलांस सेल जनपद-देवरिया द्वारा गुमशुदा मोबाईल फोन के संबन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण एवं मोबाईल की बरामदगी हेतु नियमानुसार लगातार प्रयास किया जाता रहा, जिसके परिणामस्वरूप कुल 148 आवेदकगणों के गुमशुदा 148 मोबाईल फोन जिनकी कीमत लगभग़ 16 लाख रूपये थी जिन्हें नियमानुसार कार्यवाही करते हुए बरामद किया गया। बरामदशुदा मोबाईल फोन संबन्धित आवेदकगणों को सुपुर्द किया गया ।
पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर द्वारा अन्य साइबर अपराध के संबंध में आगंतुकों से वार्ता कर महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।
पुलिस अधीक्षक देवरिया, विक्रान्त वीर द्वारा साइबर अपराध के संबंध में आगंतुकों से वार्ता कर साइबर अपराध के बारे में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि साइबर अपराध के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं और ऐसे अपराधों में शामिल होने से बचने के लिए नागरिकों को सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है।विक्रान्त वीर ने यह भी बताया कि साइबर अपराधी सोशल मीडिया, फर्जी कॉल्स, ई-मेल और ऑनलाइन ठगी जैसे विभिन्न माध्यमों से लोगों को ठगते हैं। उन्होंने आगंतुकों को सलाह दी कि वे अपने व्यक्तिगत जानकारी को कभी भी अनजान व्यक्तियों से साझा न करें और इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें।
उन्होंने विशेष रूप से मोबाइल ऐप्स और वेबसाइटों के जरिए होने वाले ऑनलाइन धोखाधड़ी पर ध्यान केंद्रित करते हुए नागरिकों को सूचित किया कि वे किसी भी अनजानी लिंक या ऐप्स से दूर रहें। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस विभाग द्वारा इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं और साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 1930 भी जारी किया गया है।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक ने यह सुनिश्चित किया कि लोग साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक हो और किसी भी संदेहास्पद गतिविधि के बारे में तुरंत पुलिस को या 112 पर सूचित करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

43 minutes ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

51 minutes ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

1 hour ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

1 hour ago

स्वच्छता में लापरवाही पर स्थायी लोक अदालत सख्त, सीएमओ समेत कई अधिकारियों को नोटिस

कसारा गांव में दोबारा मेडिकल कैंप लगाने, व्यापक सफाई और जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश…

2 hours ago

यूट्यूबर ध्रुव राठी के वीडियो पर फिर उठा विवाद, धार्मिक भावनाओं और हर्जाने को लेकर अदालत में मांग

साकेत कोर्ट में मानहानि का मुकदमा, भगवान राम और माता सीता पर कथित टिप्पणी से…

2 hours ago