Wednesday, April 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP Board Result 2026: अप्रैल के आखिरी हफ्ते में आएंगे 10वीं-12वीं के...

UP Board Result 2026: अप्रैल के आखिरी हफ्ते में आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

प्रयागराज/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शामिल 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार, यूपी बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 4 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च से 4 अप्रैल तक 15 कार्यदिवसों में संपन्न हुई, जिसके लिए प्रदेशभर में 254 केंद्र बनाए गए थे।

ये भी पढ़े – एक पल की लापरवाही, दो जिंदगियां खत्म—गांव में पसरा सन्नाटा

करीब 2.75 करोड़ कॉपियों की जांच 1.53 लाख परीक्षकों द्वारा की गई। पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में संपन्न हुई और परीक्षकों के लिए मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया था। सुरक्षा के मद्देनजर मूल्यांकन केंद्रों पर 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

बोर्ड के अनुसार, अब टेबुलेशन और रिजल्ट प्रोसेसिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। मूल्यांकन के बाद रिजल्ट तैयार करने में लगभग 20 से 25 दिन का समय लगता है, इसलिए अप्रैल के अंत तक परिणाम घोषित होने की संभावना है।

गौरतलब है कि पहले मूल्यांकन कार्य 1 अप्रैल तक पूरा होना था, लेकिन ईद और रामनवमी की छुट्टियों के चलते इसे 4 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया।

ये भी पढ़े – 221 पद, सिर्फ 87 डॉक्टर: बलिया की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments