Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअराजक तत्वों ने संत रविदास जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया (सचित्र)

अराजक तत्वों ने संत रविदास जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया (सचित्र)

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

गुरुवार की रात में पकड़ी थाना क्षेत्र के उससा गाँव मे स्थापित संत रविदास जी की प्रतिमा को कुछ अज्ञात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह जब लोगो की नजर क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर पड़ी तो लोगो मे आक्रोश फैल गया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शीघ्र ही प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालो को गिरफ्तार करने तथा नई प्रतिमा लगवाने के आश्वासन दिया। तब जाकर लोगो का आक्रोश शांत हुआ।
बताया जाता है कि उससा गाँव की चट्टी पर वर्षों से संत रविदास जी की प्रतिमा स्थापित है।जहाँ उनके अनुयायियों द्वारा पूजन अर्चन किया जाता रहा है। गुरुवार की देर रात अराजक तत्वों द्वारा प्रतिमा के हाथ एवं सिर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।जिसकी जानकारी शुक्रवार को सुबह होने पर आसपास के लोगो मे आक्रोश फैल गया।
जानकारी पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक लालमणि सरोज ने आक्रोशित लोगों को समझाया। उन्होंने जन सहयोग तथा पुलिस के सहयोग से नई प्रतिमा लगाने की बात कही।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नई प्रतिमा मंगाई गई है और ग्रामीणों के द्वारा तहरीर दी गई है। घटना की जाँच की जा रही है। जल्दही प्रतिमा को तोड़ने वाले अराजक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments