बैंक में महिला के पर्स से अज्ञात महिला ने उड़ाए चौवालिस हजार।

मुंगराबादशाहपुर /जौनपुर ( राष्ट्रकी परंपरा )25 जनवरी..

जनपद के स्थानीय थाना क्षेत्र में स्थित एक यूनियन बैंक आफ इंडिया में मंगलवार को पैसा निकालने गई एक महिला के पर्स से 44 हजार रुपए लेकर एक अज्ञात महिला चंपत हो गई।
थाना क्षेत्र के ग्राम इटहरा निवासी राजकुमारी देवी मंगलवार को बैंक में रुपए निकालने गई थी। भुक्तभोगी ने बताया कि यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया मुंगरा बादशाहपुर शाखा के अपने खाते से 44000 रुपए निकालकर पर्स में रख दिया और अपना आधार कार्ड लिंक करवाने के लिए दूसरे काउंटर पर लाइन में लग गई। थोड़ी देर बाद उसने देखा कि पर्स की चैन आधी खुली है। संदेह होने पर पर्स में रखा 44000 रुपए को जब देखा तो गायब थे। जबकि अन्य पांच हजार रुपए पर्स में मौजूद थे। राजकुमारी ने बताया कि पीछे लाइन में मौजूद एक अज्ञात महिला भी गायब थी। राजकुमारी को पीछे लाइन में लगी अज्ञात महिला पर शक होने पर तत्काल इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक को देने के साथ ही उसकी काफी खोजबीन भी की लेकिन वह कही नजर नहीं आई। थक हार कर राजकुमारी ने मुंगरा बादशाहपुर थाने जाकर लिखित तहरीर दिया। पुलिस मिली तहरीर के आधार पर उचित कार्यवाही में जुट गई है।गौरतलब है कि पुलिस की निष्क्रियता से यूनियन बैंक चोर उचक्कों के लिए मुफीद अड्डा बनता जा रहा है एक पखवारे पूर्व ही बैंक की सीढ़ियों से एक ब्यक्ति का तीस हजार रूपये लूट लिये गए थे।

संवादाता जौनपुर…

parveen journalist

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

5 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

5 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

5 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

5 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

5 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

6 hours ago