Friday, October 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात द्वारा युवक की गोली मारकर की गई हत्या

अज्ञात द्वारा युवक की गोली मारकर की गई हत्या

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)
थाना बदोसराय क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुरई मजरे मधनापुर में अरविन्द कुमार वर्मा पुत्र राम सागर व उनके बड़े भाई दोनों कमरे में सो रहे थे, रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने अरविन्द कुमार के सर मे गोली मार कर हत्या कर दी।
खेत में बने बाड़े में उनके माता पिता व भतीजी सो रही थी ,सुबह जब भतीजी ने घर आकर अरविन्द कुमार वर्मा को मृत अवस्था में देखा तो और फौरन सबको बताया।अरविंद कुमार की मौत से घर मे कोहराम मच गया, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बदोसराय मे मु0अ0सं0 154/24 धारा 103(1) BNS वर्ष 2023 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, क्षेत्राधिकरी रामनगर आलोक कुमार पाठक तथा स्वाट/सर्विलांस टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर, सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये और कार्यवाही जारी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments