बखिरा थाना क्षेत्र में सनसनी, सिहटीकर गांव के हमलावरों पर शक
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत करैली गांव के प्रधान बबलू सिंह के पुत्र को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सूत्रों के अनुसार हमलावरों की पहचान सिहटीकर गांव के रहने वालों के रूप में की जा रही हैl हालांकि पुलिस द्वारा अभी तक किसी की पुष्टि नहीं की गई है। गोली किस कारण से मारी गई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन घटना आपसी रंजिश से जुड़ी मानी जा रही है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा हैl
यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…
क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…
पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…
20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…