Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात बदमाशों ने लाठी डंडे से पीट पीट कर की 25 वर्षीय...

अज्ञात बदमाशों ने लाठी डंडे से पीट पीट कर की 25 वर्षीय युवक की हत्या

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
थाना खेजुरी अंतर्गत खेजुरी गांव में गुरुवार को दबंगों ने दिनदहाड़े लाठी डंडे व राड से हमला कर 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से शहर पलिया सहित पास पड़ोस के गांवों में सनसनी फैली हुई है।खबर पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है,साथ ही हत्या के खुलासे के लिए जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार खेजुरी थाने के समीप स्थित शहर पलिया गांव निवासी परमात्मा सिंह का पुत्र बृजेश सिंह किसी कार्य वश कहीं जा रहा था चर्चाओं के अनुसार उसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने लाठी डंडे राड से हमला कर बृजेश सिंह को बुरी तरह से घायल कर दिया गया, सूचना पा कर मौके पर पहुंचे परिजन इलाज हेतु बृजेश को तत्काल सी एच सी खेजुरी ले गए जहाँ जांच के बाद डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उधर मृतक परिवार की तरफ से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घटना के पर्दाफाश हेतु टीमें गठित कर दी गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments