वार्षिक परीक्षा 2024 के दूसरे दिन 3332 विद्यार्थी ने दी परीक्षा
विद्यार्थी सूचनाओं के लिए नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट को देखते रहे
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में वार्षिक परीक्षा 2024 दूसरे दिन सकुशल संपन्न हुई। दोनों पाली मिलाकर विश्वविद्यालय केंद्र पर कुल पंजीकृत 3625 विद्यार्थियों में से 3332 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा के दूसरे दिन पहली पारी सुबह 8:00 से 11:00 बजे में विश्वविद्यालय केंद्र पर पंजीकृत 1475 विद्यार्थियो में से 1337 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 138 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न
1:00 से 4:00 तक आयोजित होने वाली दूसरी पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। इस परीक्षा में करीब 2150 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 1955 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 150 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से कहा कि नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखते रहे। किसी और सूचना पर विश्वास ना करें। चुनाव की वजह से भविष्य में परीक्षा के समय तथा तिथि में बदलाव हो सकता है।
आगरा राष्ट्र की परम्परा | सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से…
24 नवंबर के स्नान पर रहेगी खास नजर; CCTV से लेकर गोताखोरों तक का इंतजाम…
राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन में ऐतिहासिक अन्याय, क्षतिपूर्ति, कर्ज राहत और जलवायु न्याय पर बहस तेज…
लोकतंत्र एक ‘नारा’ नहीं, जनता का परम अधिकार हैसत्ता का अहंकार और जनता की ताकत…
Ai निर्मित नेल्लोर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान का खतरा गहराने…
फोटो Ai मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों में अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली से दहशत पैदा करने…