सार्वभौमिक हेल्थ कवरेज दिवस, 12 दिसंबर को होगा आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। इस वर्ष ‘यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे’ का मुख्य आयोजन 12 दिसंबर को जनपद वाराणसी में किया जा रहा हैl जिसमें प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं समस्त प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रमुख सचिव के द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न प्रदेशों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के उपलब्धता के आधार पर उनको सम्मानित किया जाएगाl जनपद देवरिया में भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित धनवंतरि सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जनपद में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित अधिकारियों एवं अन्य कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राजेश झा ने देते हुए बताया है कि हर साल 12 दिसंबर को सार्वभौमिक हेल्थ कवरेज दिवस मनाया जाता है। इसका मतलब हर व्यक्ति के लिए वित्तीय कठिनाई का सामना किए बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच हैं। अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व के सभी व्यक्ति को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के साथ मजबूत और लचीली स्वास्थ्य प्रणालियों को स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी) लोगों को गरीबी से बाहर निकालता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पूरे विश्व में कहीं भी हर व्यक्ति को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है। साथ ही सभी देशों में मजबूत और लचीली स्वास्थ्य प्रणालियों को स्थापित करने के साथ स्वास्थ्य कवरेज की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी इसका लक्ष्‍य है। इसका मतलब है कि प्रत्येक व्यक्ति को बगैर वित्तीय कठिनाईयों के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्‍ध कराना है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

58 minutes ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

1 hour ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

6 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

6 hours ago