गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मंडल स्तरीय 74 वाँ पीआरडी, स्थापना दिवस समारोह रविवार को सैयद मोदी रेलवे स्टेडीयम गोरखपुर में आयोजित किया गया । समारोह में मंडल के चारों जनपदों गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर एवं महराजगंज से कुल 132 पीआरडी जवानों ने स्थापना दिवस परेड में प्रतिभाग किया। जनपद कुशीनगर की टोली ने परेड में प्रथम स्थान व जनपद महराजगंज की टोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
परेड की सलामी मुख्य अतिथि, राज्य युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष विभ्राट चंद कौशिक ने ली । मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में पीआरडी जवानों के कार्यों के, महत्व पर प्रकाश डाला एवं उन्हें अच्छा कार्य हेतु प्रोत्साहित किया ।
कार्यक्रम का आयोजन ज़िला युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह की देख रेख में किया गया ।
इस दौरान उपनिदेशक युवा कल्याण अजय कुमार त्रिवेदी, चारो जनपदों के ज़िला युवा कल्याण अधिकारी , अकाउंटेंट संतोष श्रीवास्तव व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ,होमगार्ड के प्रशिक्षक आदि उपस्थित रहे ।
लेखक: अभिषेक कुमा इतिहास केवल बीते हुए समय की घटनाओं का संग्रह नहीं है, बल्कि…
पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…
पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…
बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…
कुशीनगर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दशहरे की तैयारियों और मेले की रौनक के बीच चार परिवारों…
गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…