मदनी ट्रॉफी पर यूनाइटेड क्लब सिवान का कब्जा


बघौचघाट / देवरिया (राष्ट्र की परंपरा)
मदनी खेल मैदान मेहांहरहंगपुर में चल रहे हाजी हसनैन खान मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला शुक्रवार को यूनाइटेड क्लब सिवान एवं स्पोर्टिंग क्लब मुबारकपुर के बीच खेला गया।फाइनल मुकाबले को सिवान की टीम ने मुबारकपुर को 3.1 गोल से हराकर कर मदनी ट्राफी पर कब्जा कर लिया।मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड और नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि समाजसेवी अकरम शेख व विशिष्ट अतिथि फखरुद्दीन खान ने खिलाड़ियों से परिचय कर हाथ मिलाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर किया।मुकाबले के पहले हाफ में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिवान के खिलाड़ी सीजर ने पहला मैदानी गोल दाग कर टीम को मजबूती दिलाई।कुछ ही क्षणों में खेलते हुए मुबारकपुर के खिलाड़ी जोगर ने एक गोल दाग कर मैच में बराबरी कर ली।मध्यांतर के बाद सिवान के खिलाड़ी सीजर ने एक और गोल दागकर मुबारकपुर टीम के खिलाड़ियों को मुश्किल में डाल दिया।खेल में जलवा बिखेरते हुए सिवान के खिलाड़ी सीजर ने एक और मैदानी गोल दागकर मुकाबला के अंतिम क्षणों में मुबारकपुर के खिलाड़ियों की मुश्किले बढ़ा दी।इस प्रकार निर्धारित समय में सिवान की टीम ने फाइनल मुकाबले को 3.1 गोल से मुबारकपुर को हराकर मदनी ट्राफी पर कब्जा कर लिया।आयोजक फखरुद्दीन खान ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।निर्णायक मकदूम,विकास,अमित कुमार एवम कमेंट्री अब्दुल रब,सुहेल अंसारी ने किया।इस दौरान बैजनाथ मिश्र,जय कुमार राव,मोनू सिंह,पूर्व ग्राम प्रधान तल्हा खान, चुन्नू भाई खान, प्रधानाचार्य सादिक अली, प्रधानाचार्य हमीद वारसी,पूर्व प्रधानाचार्य अमीरुद्दीन सिद्दीकी, मंजूर हसन,पूर्व प्रधान कलाम, वसीम अहमद जेड बाजार, मोहम्मद फतेह,असरार अहमद गुरुकुल मोटर्स,अकरम शेख,भोलू शर्मा,इरसाद अहमद,सुनील जायसवाल,हसमुद्दीन खान, खालिद खान,अमजद खान, एहतेशाम,सद्दाम सिद्दीकी,सुधीर शर्मा,साहिल खान,अभय शर्मा, अबरार खान,हसन खान, अजहरुद्दीन खान,फरीद आलम, शाहिद खान,नुरुल हुदा,वसीम, निसार,जीशान,रियाज,सरफराज आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

2 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

2 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

2 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

2 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

2 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

3 hours ago