75 वें गणतंत्र दिवस पर आदर्श विद्या मन्दिर में बच्चों ने प्रस्तुत किए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम

मुख्य अतिथि सीएससी अधीक्षक ने फहराया तिरंगा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड नवाबगंज के जमोग बाजार स्थित आदर्श विद्या मन्दिर में बच्चों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें देश की आजादी से लेकर वर्तमान समय में देश की तरक्की तक की झांकियां प्रस्तुत की गई। जिसे देखकर उपस्थित अभिभावक और आसपास के लोगों में काफी उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट ने बच्चों के हौसले बुलंद किए।
आदर्श विद्या मंदिर के छात्र छात्रों में गणतंत्र दिवस को लेकर काफी उत्साह देखा गया। छात्र-छात्राओं की ओर से शिक्षा पर आधारित विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आजादी में अपना अहम योगदान करने वाले महापुरुषों की झांकियां प्रस्तुत की गई। जिसे लोगों ने काफी सराहा।
विद्या मंदिर में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सीएससी अधीक्षक चरदा डॉक्टर आर एन वर्मा ने ध्वज फहराया। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्र-छात्राओं की ओर से वर्तमान भारत के परिदृश्य को झांकी के रूप में प्रस्तुत करते हुए लोगों का मन मोह लिया। शिक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से भी आधा दर्जन कार्यक्रम किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को अपने बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया गया। अशिक्षा अभिशाप है छात्रों की ओर से प्रस्तुत की गई झांकी ने अभिभावकों में जागरूकता पैदा की।
छात्र-छात्राओं और उपस्थित जल समूह को संबोधित करते हुए सीएससी अधीक्षक चर्चा डॉक्टर श्री वर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस प्रत्येक वर्ष हमारे लिए एक शूभ अवसर लेकर आता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन वर्ष 1950 में भारतीय संविधान लागू किया गया था। इसके पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि वैसे तो संविधान का निर्माण नवंबर 1949 में ही हो गया था। लेकिन 26 जनवरी वर्ष 1930 को ही आजाद भारत की घोषणा कर दी गई थी इसीलिए 26 जनवरी को ही गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को लगन से शिक्षा हासिल करने की प्रेरणा दी तथा अभिभावकों से अपील किया की वह अपने बच्चों को उच्च शिक्षित करने के प्रति हमेशा सजग रहे। वहीं कार्यक्रम में अब्दुल्ला गंज वन क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार साहू ने कहा की जब बच्चे शिक्षित होंगे तब गांव, समाज, देश का विकास होगा और शिक्षा बहुत जरूरी है। एसएसबी के 42 वाहिनी असिस्टेंट कमान्डेंट राजकुमार ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए देश सेवा के लिए प्रेरित किया और उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की अशिक्षित व्यक्ति की कहीं कद्र नहीं होती और शिक्षा जीवन का अमूल्य हिस्सा है। इस अवसर पर 59वीं वाहिनी एसएसबी के उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार तथा हेड कांस्टेबल उदय कुमार सिंह, यशवंत यादव, कांस्टेबल छैला सिंह, धर्मेंद्र कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम संचालक समाजसेवी धीरेन्द्र कुमार शर्मा ने किया। आयोजन प्रबन्धक बच्छराज यादव तथा अशोक कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चर्दा के डॉ रामनारायन वर्मा विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अशोक उपाध्याय रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लव कुश , आदर्श कुमार यादव, छोटु यादव, सीता राम, संदीप कुमार का योगदान रहा। खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता छात्र छात्राओं को मेडल देकर मुख्य अतिथि द्वारा मिथलेश कुमार यादव, अनूप कुमार, जहीर खान, वीरेन्द्र कुमार, दीपू, निशा देवी, कोमल, निशा राव, इन्जल यादव, कात्या को सम्मानित किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड

493 महिला प्रशिक्षुओं ने ली शपथ कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस…

7 hours ago

कलयुगी दामाद ने ससुराल में तिहरा हमला, पत्नी व सास की मौत, ससुर गंभीर

इलाके के बछईपुर गांव के छोटका पूरा में शनिवार की देर रात एक सनसनीखेज वारदात…

8 hours ago

रविप्रताप सिंह ने मोहन सेतु के निर्माण में देरी पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ अर्धनिर्मित मोहन सेतु…

8 hours ago

हिंदी विभाग को मिला नया नेतृत्व: प्रो. विमलेश मिश्र ने संभाली विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा…

21 hours ago

कुर्थीजाफरपुर : चेयरमैन के रिश्तेदारों को हुआ आवासीय पट्टा 39 साल बाद रद्द

जिलाधिकारी ने दिया कब्जा हटाने का आदेश मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कुर्थीजाफरपुर नगर…

23 hours ago

होमगार्ड्स एनरोलमेंट–2025 परीक्षा का निरीक्षण, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा…

23 hours ago