अवैध टैम्पो स्टेंण्ड व डग्गामार वाहनो के खिलाफ उच्च अधिकारियों से मिलेंगे यूनियन के अध्यक्ष

बदायूँ(राष्ट्र की परम्परा)
प्राइवेट बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी बदायूँ जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में प्राइवेट बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों, बस मालिकान एवं स्टाफ की आवयश्क बैठक प्राइवेट बस स्टेण्ड पर स्थित, यूनियन कार्यालय पर आयोजित की गई ।जिसमे बस, मालिकान, बस ऑपरेटर एवं स्टाफों ने टैम्पों का अधिकृत स्टैंड से संचालन की शिकायत यूनियन अध्यक्ष ओमकार सिंह से की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि इसको लेकर हम उच्च अधिकारियों से मिलकर अवैध टैम्पो स्टेण्ड व डग्गामार वाहनों को बंद करने की मांग करेंगे, उन्होंने बस स्टॉप से अपील कीया की भामाशाह पुलिस लाइन चौराहे पर कोई भी गाड़ी खड़ी होकर सवारी नहीं लेगी, जिससे कि यातायात में अवरोध उत्पन्न न हो ।उन्होंने कहा हमारी बसें विगत कई वर्षों से प्राइवेट बस स्टैंड से वैध प्रपत्रों पर समस्त टैक्स व पार्किंग फीस अदा करके संचालित होती है, एवं प्रशासन द्वारा टैम्पों के भी स्टैंड बनाये गए है जिसमे उसावां, उसहैत, ककराला जाने वालों का स्टैंड मंडी समिति पर बनाया गया है। कादरचौक, उझानी, बिल्सी जाने वालों का स्टैंड बड़े सरकार की दरगाह के पुल से पहले बनाया गया है जबकि बरेली, दातागंज जाने वालों का स्टैंड दातागंज तिराहे पर विज्ञानन्द स्कूल के पास बनाया गया है।
प्रशासन द्वारा निर्धारित स्टैंड से न चलकर यह टैम्पों शहर के लगभग सभी चौराहों से चलते है उन्होंने कहा टैम्पों अपने स्टैंड से नही चलेंगे तो हम समस्त मालिकान, स्टाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर जिला बस यूनियन के उपाध्यक्ष भरत कुमार महासचिव मुस्तैद अली, कोषाध्यक्ष राजू जैन, पप्पू फारुकी, ठाकुर सुखेंद्र सिंह, छोटेलाल, जाकिर अली, दिलीप कुमार, जुल्फिकार हुसैन, हरिओम, रामू, पूंजाराम, अवधेश, नरेंद्र गुप्ता, वसीम खान, विष्णु, प्रमोद कुमार, बख्तियार, फन्ने, , साजिद, पुजारी, मुजाहिद, बंटू, राजकुमार, बस बालिका मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आईं तीन महिलाएं, एक की मौत; 15 बकरियों की भी गई जान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…

4 minutes ago

स्टेट हाईवे-91 पर अपहरण से सनसनी, चार राउंड फायरिंग की सूचना; युवक की तलाश में जुटी पुलिस

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…

13 minutes ago

लखनऊ में अखिलेश यादव से मिले विजय प्रताप यादव, मुलाकात के बाद बोले- मिली नई ऊर्जा

अखिलेश यादव से मिले सपा नेता विजय प्रताप यादव, बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर…

1 hour ago

कांग्रेस में मतदाता अधिकारों के सवाल पर देवरिया में उबाल, कचहरी चौराहे पर फूंका पुतला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर…

3 hours ago

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का खौफ! 8 महीने में 1.18 लाख लोग हुए शिकार, रोजाना 487 मामले

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…

3 hours ago

रामगोपाल यादव समेत तीन नामों पर सपा की मुहर! तीसरे प्रत्याशी से राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प

सपा ने उतारे तीन राज्यसभा प्रत्याशी, दो सीटों की स्थिति मजबूत फिर तीसरे उम्मीदवार से…

4 hours ago