अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अस्मिता लीग’ की शुरुआत, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने किया शुभारंभ

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘अस्मिता लीग’ महिला दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार और माय भारत के तत्वावधान में यह कार्यक्रम एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिले भर से करीब 1000 महिला प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। स्टेडियम में युवतियों और महिलाओं का उत्साह देखने लायक था और पूरा वातावरण ऊर्जा व जोश से भरा हुआ नजर आया।

प्रतियोगिता के तहत 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इन स्पर्धाओं को अंडर-13 वर्ष, 13 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिला प्रतिभागियों के लिए आयोजित किया गया। इस प्रकार कुल नौ दौड़ प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। वे केवल घर और परिवार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि शिक्षा, खेल, विज्ञान, प्रशासन और राजनीति सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

ये भी पढ़े – पेट्रोल पंप और बाइक लूट का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है और स्वस्थ मस्तिष्क से ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को घर से बाहर निकलकर अपनी प्रतिभा दिखाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को मंच देना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
इस मौके पर जिला युवा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार सहगल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी सविता श्रीवास्तव, जिला युवा कल्याण अधिकारी बिजेंद्र कुमार सहित कई खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – महराजगंज: नौतनवां में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद भी लगाई फांसी

Karan Pandey

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

21 hours ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

23 hours ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

1 day ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago