केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने एसएचसी ऐप लांच किया

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l किसानों को अपनी मिट्टी की सेहत की जांच के लिए लैब नहीं जाना होगा। कृषि विभाग खुद अलग-अलग लोकेशन पर जा कर मिट्टी का सैंपल लेकर जांच करेगा और रिपोर्ट ऐप पर अपलोड करेगा। यही नहीं इसकी रिपोर्ट संबंधित किसानों को भी भेजी जाएगी। इसकी कवायद शुरू हो गई है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने एसएचसी ऐप से लोकेशन निर्धारित कर मृदा नमूना एकत्र करने की सूची कृषि विभाग को भेजी है। इसमें जनपद के 17 ब्लॉकों के 340 गांवों से नमूना एकत्र कर मृदा परीक्षण मई महीने के अंत तक पूर्ण करने तथा जून के पहले सप्ताह तक मृदा परीक्षण रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कर सम्बंधित किसान के मोबाइल पर 340 गांवों की भेजी गई है सूची मई के अंत तक होगा परीक्षण के लिए मिट्टी में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। क्योंकि इसके बाद किसान विशेषज्ञों से परामर्श कर इसका उपाय खोज पायेंगे। खेत की मिट्टी किस प्रकार की फसल के लिए अधिक उपजाऊ है, मिट्टी के अम्लीयता व क्षारीयता की क्या स्थिति है, इसकी जानकारी भी कृषकों को होनी चाहिए ताकि किसान खेतों में उन ही फसलों की बुआई करेंगे और अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करेंगे। अब से पहले किसानों को खुद मिट्टी लेकर प्रयोगशाला जाना पड़ता था और रिपोर्ट के लिए महीनों इंतजार करना होता था। अब सरकार की ओर से लांच किए गए पोर्टल पर जांच उपलब्ध होगी

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रायबरेली से आया बुजुर्ग फूट-फूटकर रोया, CM योगी ने सुनी पीड़ा और अधिकारियों को दिए आदेश

समस्या सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चोट दिखाकर बुजुर्ग ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, CM योगी ने…

10 minutes ago

गांधी मैदान से निकला आक्रोश मार्च, डाकबंगला पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अलग-अलग मांगों को…

2 hours ago

नदी में बहकर टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने अंधेरे में समझ लिया चुड़ैल

फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…

3 hours ago

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

5 hours ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

5 hours ago