बेरोजगार युवक/युवतियों को ओ लेवल व सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा आत्मनिर्भर

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा ने बताया कि पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित “ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण नियमावली-2017 के द्वारा “ओ’ लेवल / सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना में संशोधन करते हुए पात्रता की शर्त निम्नानुसार निहित की गयी है-
इस योजना के अनतर्गत रू0 1.00 लाख वार्षिक ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र दोनों में समान रूप से आय सीमा में आने वाले व्यक्तियों को “ओ” लेवल / सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण अनुमन्य होगा।
कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10+2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आवश्यक है।
प्रशिक्षणार्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो।
प्रशिक्षणार्थी/आवेदक को जनपद का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में “ओ’ लेवल / सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उ०प्र० की वेबसाइट http://www.obccomputertraining.upsdc.gov.in पर समय सारणी के अनुसार आवेदन 14 जून, 2025 से 14 जुलाई, 2025 तक किया जा सकता है। अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे। ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन पत्र की प्रति प्रिण्ट आउट प्राप्त कर समस्त अभिलेखों / विवरणों (आय/जाति/निवास/ आधार व समस्त शैक्षिक अभिलेख) को संलग्न करते हुए उसकी हार्डकापी कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, मऊ में दिनांक 14 जुलाई, 2025 को सांय 05:00 बजे तक जमा किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय-जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, से सम्पर्क करें।

Editor CP pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

3 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

3 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

3 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

3 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

3 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

4 hours ago