एडीएम ने एजेंसी स्वामियों के साथ पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में बैठक

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में जनपद के गैस एजेंसियों के स्वामियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान पी.ओ. नेडा ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत 1 किलो वाट के उपभोक्ता को 100 यूनिट बिजली फ्री, 2 किलोवाट के उपभोक्ता को 200 यूनिट बिजली फ्री एवं 3 किलोवाट के उपभोक्ता को 300 यूनिट बिजली फ्री मिलती है। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने समस्त गैस एजेंसियों के स्वामियों से कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाए एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित इस योजना से लाभान्वित हो। उन्होंने कहा कि एजेंसियों में कार्य करने वाले तथा उनके सहयोगी अन्य एजेंसियों को भी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में बताएं तथा सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित करें। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने समस्त गैस एजेंसियों सहित जनपद वासियों से अपील की कि पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित एक अच्छी पहल है। अतः अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करते हुए इस योजना का लाभ उठाएं।

Editor CP pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

3 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

4 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

4 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

4 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

4 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

4 hours ago