एडीएम वित्त की निगरानी में स्ट्रीट सिचुएशन्स पर जीवनयापन करने वाले बच्चों को रेस्क्यू किये जाने के उद्देश्य से चलाया गया विशेष रेस्क्यू अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्ट्रीट सिचुएशन्स (रोड जैसी जगहो पर रहने वालों बच्चों) पर जीवनयापन करने वाले बच्चों को रेस्क्यू किये जाने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) नागेन्द्र सिंह की निगरानी में विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें देवरिया गोरखपुर ओवरब्रिज अण्डरपास, मलीन बस्ती रेलवे स्टेशन रोड, रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं. 01 व 02, देवरिया-कसया ओवरब्रिज अण्डरपास, कुर्ना नाला मजार, देवरही मंदिर, कांशीराम आवास एवं अन्य हाटस्पाट का भ्रमण किया गया । रेस्क्यू आपरेशन के दौरान एक नाबालिग बालिका के विवाह कराये जाने की सूचना मिली, जिसका मौके पर जाकर तसदीक किया गया । बालिका नाबालिग पायी गयी, जिसपर जयप्रकाश तिवारी, संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई देवरिया के द्वारा बालिका के परिवाजनों के साथ-साथ समुदाय एवं आमजनमानस को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 एवं उसके प्राविधानों के बारे में जानकारी देते हुये यह अवगत कराया गया कि अगर कोई व्यक्ति किसी नाबालिग के विवाह में सम्मिलित होना पाया जाता है, तो उसके लिए 1.00 लाख का जुर्माना एवं 02 वर्ष का कारावास का प्राविधान है । बालिका को बाल कल्याण समिति, देवरिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
रेस्क्यू टीम में जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर विजयपाल त्रिपाठी, उपनिरीक्षक राजकीय रेलवे पुलिस अरविन्द कुमार, उपनिरीक्षक एस.जे.पी.यू. थाना कोतवाली विनोद यादव, मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल वन स्टाप सेन्टर, थाना ए.एच.टी.यू. आरक्षी संत राजभर एवं अर्चना कुशवाहा, समन्वय चाइल्ड लाइन सुनील नाथ तिवारी, समन्वयक खुला आश्रय गृह बालक अमित कुमार चौबे एवं अन्य थाने के आरक्षीगण उपस्थित रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

6 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

7 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

7 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

7 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

7 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

8 hours ago