सीडीओ ने किया पेपर मिल का स्थलीय सत्यापन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा जनपद देवरिया में स्थापित देवरिया पेपर मिल, हाटा रोड देवरिया (पी०आई०ए०) मुस्कान संस्था का स्थलीय सत्यापन किया गया।
प्रशिक्षण केन्द्र पर निरीक्षण के समय पंजीकृत 68 युवाओं में से 55 युवा उपस्थित पाये गये। प्रशिक्षण स्थल पर युवाओं को पानी पीने की उचित व्यवस्था नहीं मिला। प्रशिक्षण स्थल पर जनरेटर की व्यवस्था नही पाया गया। कक्षाओं में केवल पंखे लगे मिले।युवाओं को सुबह नाश्ता 08.00 बजे दोपहर का भोजन 01.00 बजे उपलब्ध कराया जाता है। शाम को चाय उपलब्ध नहीं करायी जाती है। खाने में हरी सब्जियां कम मात्रा में दी जाती है। बनाये गये दाल को देखा गया तो उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं थी । खाना एवं नाश्ता मीनू के अनुसार युवाओं को नहीं दिया जाता है। दोपहर के खाने में रोटी नहीं दी जाती है। बुद्धवार के दिन पनीर एवं अण्डा दिया जाता है। आज सुबह नाश्ते में वेज बिरयानी एवं चाय दी गयी और बिरयानी का मात्र लगभग 100 ग्राम था।प्रशिक्षण स्थल पर सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था नहीं है। गद्दे एवं तकिया की क्वालिटी ठीक नहीं है। ओढने वाले चादर युवा अपने घरों से लेकर आये है। पानी पीने एवं नहान घर के पास साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। उपस्थित कर्मचारी एवं अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण केन्द्र पर समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराए तथा खान-पान की व्यवस्था में गुणवत्ता एवं मीनू के अनुसार भोजन की व्यवस्था कराये तथा अधिक से अधिक युवाओं को हरी सब्जीयों का सेवन कराये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपरोक्त अव्यवस्थाओं के लिए पीआईए को नोटिस जारी किया गया।
सत्यापन के समय संदीप कुमार, अतिकुर्गरहमान एम०आई०एस० प्रबन्धक कौशल विकास मिशन एवं केन्द्र प्रबन्धक आशुतोष कुमार उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

3 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

4 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

4 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

6 days ago