जनपद में विभिन्न स्थानों से लिए गए जांचने हेतु खाद्य पदार्थों के नमूने

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सहायक आयुक्त खाद्य -ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देवरिया रमेश चंद्र पाण्डेय ने बताया है कि FSW (Food Safety on Wheels) (सचल खाद्य प्रयोगशाला) द्वारा जनपद में विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच किए गए।
सहायक आयुक्त (खाद्य) गोरखपुर मंडल, गोरखपुर द्वारा प्रदत्त एफएसडब्ल्यू वैन के माध्यम से भभौली रुद्रपुर देवरिया में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 15 नमूने जांच किए गए जिनमें छेना मिठाई 02 नमूना, डोडा बर्फी 01, लड्डू 02 नमूना, काली मिर्च 01 नमूना, टाफी 01 नमूना, मानक के अनुरूप नहीं पाए गए।
इंदुपुर देवरिया में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 15 नमूनों का जांच किये गए, जिनमें कराची हलवा 01 नमूना, लड्डू 02 नमूना, छेना 02 नमूना, मिल केक 01 , मानक के अनुरूप नहीं पाए गए।
गौरी बाजार देवरिया विभिन्न खाद्य पदार्थों के 10 नमूनों का जांच किया गया, जिनमें छेना 01 नमूना, नारियल लड्डू 01 नमूना, मालमोहन 01 नमूना, कलाकंद 01 नमूना मानक के अनुरूप नहीं पाए गए।
मौके पर ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को जांच रिपोर्ट से अवगत कराया गया एवं उन्हें भविष्य में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार हेतु निर्देशित किया गया।
एफएसडब्ल्यू वैन का संचालन प्रीति चौबे, खाद्य विश्लेषक एवं अजीत कुमार त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं संदीप कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं राम भारत यादव, खाद्य सहायक द्वारा किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

3 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

4 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

4 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

6 days ago