Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरा माटी ,मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश लेकर घर घर...

मेरा माटी ,मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश लेकर घर घर दिलाया शपथ

श्रीदत्तगंज/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत ब्लॉक प्रमुख हेमन्त कुमार जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम पुरैना कानूनगो में घर घर जाकर संपर्क किया।और अमृत कलश लेकर घर घर से मिट्टी एकत्रित किया । उन्होंने नगर वासियों को पंच प्रण की शपथ भी दिलाई । पर ब्लॉक ब्लॉक प्रमुख हेमन्त जायसवाल ने कहा कि इस महा अभियान से देश के शहीदों के शहादत को जन-जन तक पहुंचना है और यह मिट्टी उनके स्मारकों को बनाने के काम आएगी। कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश की सेना को मजबूत बनाने का काम किया है । मेरा माटी मेरा देश अभियान से जन-जन में देशभक्ति की भावना का विकास होगा। अभियान के प्रति ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला।इस मौके पर ग्राम प्रधान अफाक उल्ला खान ग्राम पंचायत अधिकारी विजय सोनकर ,डॉ मैजुल्ला खान,विक्रम पटेल,पृथ्वी पाल वर्मा आदि अभियान में शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments