प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन एवं बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया गया।

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
कोपागंज थाना के गौरीशंकर मंदिर के प्राँगण में शुक्रवार की सुबह बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजित कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में दर्जनो कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य के जिला में प्रचार प्रसार करने आने की सूचना पर आक्रोशित हो गए और उनका पुतला दहन कर बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया।कहा कि ऐसे लोग समाज मे रहने के लायक नही है जो पौराणिक ग्रंथों की अवहेलना करें और प्रतियां फाड़े।
क्षेत्र के गौरीशंकर मंदिर के प्रांगण में बीएसएस सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर स्वामी प्रसाद मौर्या का पुतला दहन किया।कहा ब्राह्मणों के ऊपर अनर्गल टिप्पणी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य की बुद्धि भ्रष्ट हो गयी है।इतिहास गवाह है कि ब्राह्मणों के ऊपर अनर्गल लांछन,और अभद्र टिप्पणी करने वालो का विनाश हो गया है।कहा की बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर उन्हें सद बुद्धि आये इसलिए ऐसा किया जाना समाज के लिए न्याय संगत है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ब्राह्मण हमेशा देश के उत्थान के लिए खड़ा रहा है इसके बावजूद इस तरह की टिप्पणी हम बर्दाश्त नही कर सकते।कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ मे तख्ती पर स्वामी प्रसाद मौर्या मुर्दाबाद के नारे लगाए।इस अवसर पर पूर्वांचल प्रभारी पंकज पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष गिरीश तिवारी,तहसील प्रभारी राजीव पाण्डेय, मोहम्मदाबाद प्रभारी रामबदन पाण्डेय,रोहित तिवारी,राहुल तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीरबल वर्मा को न्याय दिलाने के लिए 28 अक्टूबर को निकलेगा न्याय मार्च

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…

15 minutes ago

बरेली मोड़ के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

निर्माण पूरा होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को व्यवस्थित करने की…

20 minutes ago

अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क-नाली निर्माण की तैयारी तेज, अवैध निर्माणों पर लगेंगे लाल निशान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महानगर के खन्नौत नदी के पास स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क…

24 minutes ago

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सतर्कता बरतें पुलिसकर्मी: डीएम-एसपी

बलिया में स्नातक व शिक्षक चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में हुई ब्रीफिंग, 20 पोलिंग…

27 minutes ago

सुरौली पुलिस ने दो साइबर ठगी पीड़ितों के लौटाए 10,213 रुपये

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के…

31 minutes ago

निगोही में पुलिस मुठभेड़ चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद एक आरोपी घायल दूसरा गिरफ्तार

पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, 2 अक्टूबर की रात इंटरलॉकिंग प्लांट से…

1 hour ago