Saturday, October 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी के मार्गदर्शन में विशेष अभियान न्याय चला जनता के द्वारा वादों...

जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में विशेष अभियान न्याय चला जनता के द्वारा वादों का हुआ निस्तारण

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अरविंद सिंह द्वारा राजस्व एवं चकबंदी के वादों के निस्तारण में तेजी लाए जाने के लिए न्याय चला जनता के द्वारा नई पहल की गई है।
इसके अंतर्गत ग्राम स्तर पर ही ग्राम अदालत का आयोजन किया जा रहा है।न्याय चला जनता के द्वारा के अंतर्गत तहसील उतरौला के ग्राम मस्जिदिया में ग्राम अदालत का आयोजन किया गया।
ग्राम अदालत में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ओम प्रकाश द्वारा 11 वाद, चकबंदी अधिकारी द्वारा 21 वाद, सहायक चकबंदी अधिकारी द्वारा 04 वाद का निस्तारण किया गया।

ग्राम अदालत में कुल 36 चकबंदी वादों का निस्तारण किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments