मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास योजना के तहत आगरा मंडल की 28 परियोजनाओं को 23.75 करोड़ की स्वीकृति

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम

आगरा,(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास योजना के तहत आगरा मंडल के आगरा व फिरोजाबाद जनपदों की 28 परियोजनाओं के लिए 23.75 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इन परियोजनाओं से धार्मिक स्थलों का विकास होगा और पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी।

परियोजनाओं में आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद, आगरा दक्षिण, खैरागढ़, कैंट व आगरा उत्तर के प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों जैसे कैला माता मंदिर, शीतला कुंड धाम, पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर, गुरू का ताल गुरूद्वारा आदि का विकास शामिल है।

वहीं फिरोजाबाद जनपद के टूण्डला, शिकोहाबाद, सिरसागंज क्षेत्रों में गोगा जी काली मंदिर, हनुमान जी मंदिर, आवगंगा मंदिर, जायमई माता मंदिर, रामकंठ आश्रम, नीमकरौली बाबा की जन्मस्थली और ग्लास म्यूजियम आदि के पर्यटन विकास कार्यों के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि परियोजनाओं की अनुमानित लागत 359.85 करोड़ रुपये है और इनके क्रियान्वयन हेतु तकनीकी टीमें स्थलीय निरीक्षण व अन्य प्रक्रियाएं जल्द शुरू करेंगी।

rkpshomnath

Recent Posts

मरीजों को अनावश्यक रेफर न करें, अस्पतालों में ही बेहतर इलाज सुनिश्चित करें: डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर…

56 seconds ago

वंदन योजना में लापरवाही पर तीन नगर पंचायतों के ईओ को नोटिस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकायों…

17 minutes ago

शिक्षकों के बीच पहुंचे सदर विधायक, ध्रुव त्रिपाठी के लिए मांगा समर्थन

शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों से किया संपर्क,शिक्षक हितों में किए गए कार्यों का दिया हवाला…

21 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 6,250 रुपये, सुरौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरौली…

52 minutes ago

गो-तस्करी के मामले में 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के बनकटा थाना पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में…

56 minutes ago

4.53 करोड़ रुपये से बना बनकटा का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, निर्माण कार्य पूरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया के विकास खंड बनकटा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के…

59 minutes ago