देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक कर जिले में चिकित्सा सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बिना उचित चिकित्सकीय कारण के किसी भी मरीज को दूसरे अस्पताल में रेफर न किया जाए। मरीज की स्थिति के अनुसार संबंधित स्वास्थ्य केंद्र पर ही समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और मेडिकल कॉलेज सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं का बेहतर उपयोग कर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएं। चिकित्सक मरीजों की स्थिति का गंभीरता से आकलन करते हुए अपने स्तर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से दूसरे अस्पतालों का चक्कर न लगाना पड़े।उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीज को दूसरे अस्पताल में रेफर करने की आवश्यकता होने पर उसका उचित चिकित्सकीय आधार होना चाहिए। बिना वजह मरीजों को रेफर किए जाने के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि मरीजों को समय पर समुचित उपचार मिले।बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी चंद्रेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके सिंहा, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
राहुल गांधी पर योगी का तीखा हमला, बोले- आजादी की लड़ाई में नेहरू ही नहीं,…
फोटो AI निर्मित थावे में तनावपूर्ण माहौल, करीब ढाई घंटे तक जलता रहा शव; भारी…
शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश,प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझ कर बढ़ा बेटियों का…
अमन निगम को 55 मतों से हराया, संतोष पाण्डेय को मिले 702 वोट पांच प्रत्याशियों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकायों…
शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों से किया संपर्क,शिक्षक हितों में किए गए कार्यों का दिया हवाला…