Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीएम की अध्यक्षता में धनघटा तहसील अन्तर्गत विभिन्न ग्रामों में लगाया गया...

डीएम की अध्यक्षता में धनघटा तहसील अन्तर्गत विभिन्न ग्रामों में लगाया गया बाढ़ राहत चौपाल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बाढ़ प्रबन्धन एवं राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में तहसील धनघटा अंतर्गत ग्राम नरायनपुर, माझा चहोड़ा, खड़गपुर में बाढ़ राहत चौपाल का आयोजन किया गया।
राहत चौपाल में विभिन्न विभागों यथा विकास विभाग, चिकित्सा, पशु चिकित्सा, आपूर्ति विभाग के अधिकारी/कार्मिक, आशा कार्यकत्री, आँगनबॉडी कार्यकत्री, ग्राम प्रधान नरायनपुर, माझा चहोड़ा व अन्य ग्राम वासी उपस्थित रहे।
बाढ़ राहत चौपाल में आपदा की स्थिति आने पर बरती जाने वाली सावधानियां, व बाढ़ से बचाव हेतु सम्बंधित विभागों द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों को जानकारी देने के साथ-साथ बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में की गयी तैयारियों/सुविधाओं/व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। चौपाल में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित विभिन्न विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
राहत चौपाल में उपजिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, तहसीलदार धनघटा योगेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि बाढ़ की आशंका के दृष्टिगत तहसील प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उपस्थित ग्राम वासियों को आपदा की स्थिति में सदैव उनके साथ रहने के लिए जिलाधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया।
इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खलीलाबाद तहसील अन्तर्गत ग्राम चंदनी, बनौली एवं परजूडीह में राजस्व अधिकारियों एवं सम्बंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा बाढ़ राहत चौपाल का आयोजन किया गया। राहत चौपाल में सम्बंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत उपस्थित ग्रामवासियों को उपलब्ध करायी जाने वाली समस्त सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ बाढ़ से बचाव के संबंध में सुरक्षा उपायों आदि की भी जानकारी दी गयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments