संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत कबीर चौरा परिसर स्थित धोबी घाट तट पर वटवृक्ष का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक संस्था एकलव्य एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद गौरव निषाद ने अपने सहयोगियों के साथ पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है। वटवृक्ष न केवल वातावरण को शुद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य धरोहर साबित होता है।
उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण अभियान से जुड़ना चाहिए।
अभियान के तहत आमी नदी के आसपास कम से कम 50 वटवृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया। आयोजकों ने बताया कि यह पहल क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र, मंडल मंत्री रवि कन्नौजिया, आनंद, अमरजीत वर्मा, अमन कन्नौजिया, कृतेश पासवान और मनीष कन्नौजिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।
वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…
नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…
छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…
नाले में फंसे 50 वर्षीय मुन्नीलाल, को अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया…
गंभीर घायल युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार…