Thursday, February 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फाँसी लगाकर जीवन लीला की समाप्त

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फाँसी लगाकर जीवन लीला की समाप्त

मोतीगंज/गोंडा (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र में गुरवार की दोपहर मुगरौल गांव मे एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीl
घटना की सूचना पाकर सीओ सदर विनय सिंह, थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रबोध कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाl गुरुवार की दोपहर मे मृतका विट्टू (30वर्ष) के पिता मुंशी निवासी मूसापुर थाना मोतीगंज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि मेरी बेटी विट्टू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैl उसने बताया कि बेटी की शादी 10 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही मुगरौल गांव निवासी रामकुमार के साथ हुई थीl
इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैl पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणो का पता चल सकेगाl

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments