पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत मिलेगी हर माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली

डाकघरों के माध्यम से हो रहा पंजीयन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) अब डाकघरों के माध्यम से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए पंजीयन किया जा सकता है। इस योजना के पात्र लोगों का सर्वे केंद्र सरकार डाक विभाग के जरिए कर रही है। वाराणसी एवं प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग के पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवक घर-घर जाकर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ बताते हुए सर्वे कर रहे हैं तथा जिन आवासीय घरों में लोग सोलर रूफ टॉप लगवाना चाहते हैं, उनका नि:शुल्क पंजीयन मोबाइल एप के माध्यम से तत्काल कर रहे हैं।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमैन घर-घर जाकर अपने मोबाइल पर एप्लीकेशन ‘क्यूआरटी पीएम सूर्यघर’ के द्वारा जानकारी जुटा रहे हैं। पंजीयन के लिए ग्राहक का मोबाइल नंबर, ग्राहक का नाम, राज्य, जिला, बिजली वितरण कंपनी, उपभोक्ता खाता संख्या, बिजली बिल की प्रति, घर के रूफटॉप की तस्वीर, सौर स्थापना के लिए उपलब्ध अनुमानित क्षेत्र इत्यादि जानकारी सम्बंधित साइट पर अपलोड कर सोलर रूफटॉप के लिए नि:शुल्क पंजीयन कर रहे हैं। विदित हो कि इस योजना के अंतर्गत एक किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल के लिए केंद्र सरकार द्वारा 30 हज़ार, दो किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल के लिए 60 हज़ार जबकि तीन या उससे अधिक किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल के लिए 78 हजार की सब्सिडी दी जाएगी, जिससे क्रमशः औसतन 0-150, 150-300, 300 यूनिट से अधिक बिजली उत्पादन किया जा सकता है|
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में बिजली बचाने और विद्युत के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए यह योजना शुरू की है एवं अंतरिम बजट में लोगों को हर माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। योजना के तहत एक करोड़ घरों पर बिजली के लिए सोलर सिस्टम लगाने का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इससे सूर्य की किरणों की मदद से बिजली का उत्पादन होगा। अधिक से अधिक घरों तक इस योजना का लाभ पहुंचे इसके लिए डाक विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान को गति, प्रचार वाहन रवाना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…

7 minutes ago

निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा छह और नौ में प्रवेश का मौका, आवेदन शुरू

5 जनवरी तक ऑनलाइन व ऑफलाइन जमा होंगे आवेदन, पंजीकृत श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चे…

13 minutes ago

तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, 20 वर्षीय युवक गंभीर घायल

टक्कर के बाद बाइक सवार फरार, घायल युवक को जिला अस्पताल से मऊ ले जाकर…

4 hours ago

पर्व केवल परंपरा निभाने का अवसर नहीं, बल्कि स्वयं को नए सिरे से समझने और जीवन को बेहतर बनाने का निमंत्रण भी हैं।

आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…

8 hours ago

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

18 hours ago