Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमिशन शक्ति के तहत पैरामाउंट इंटर कालेज के छात्राओं को किया गया...

मिशन शक्ति के तहत पैरामाउंट इंटर कालेज के छात्राओं को किया गया जागरूक ‌‌

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पैरामाउंट इंटरमीडिएट कॉलेज लक्ष्मीपुर देउरवां में मिशन शक्ति अभियान के तहत भिटौली थाने की पुलिस ने छात्राओं को जागरुक किया। उपनिरीक्षक सच्चिदानंद और महिला उपनिरीक्षक पूजा सिंह ने छात्राओं को बताया कि सरकार ने महिलाओं के अधिकारों व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की है। थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं। छात्राएं किसी के बहकावे में मत आवें।सोशल मीडिया के प्रयोग से बचें। किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान महिला कांस्टेबल दीपिका शुक्ला, सुनीता सिंह प्रबन्धक बृजेश कुमार पाण्डेय प्रधानचार्य नवीन कुमार पाण्डेय, राजकुमार शुक्ला, चन्द्रहास यादव, संगम पाण्डेय, शब्बीर अली, कमरुद्दीन सिद्दीकी, देवेन्द्र मणि त्रिपाठी, अनिल कुमार त्रिपाठी, सन्तोष कुमार पटेल, पंकज चौधरी, मिथिलेश पटेल, ओमकार यादव, शैलेश वर्मा, राहुल शर्मा, सौरभ वर्मा, शिवम गुप्ता, पल्लवी त्रिपाठी, सानिया, प्रमिला मिश्रा, काजल विश्वकर्मा, प्रिया त्रिपाठी सहित सभी अध्यापक, अध्यापिकाएं, छात्र तथा छात्राएं मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments