कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। एन्टी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना होगा। कोई भी मनचला उन्हें परेशान या छेड़छाड़ करे तो वह तुरंत पुलिस को महिला हेल्प लाइन पर सूचित करे। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा। पुलिस तुरंत उसकी सहायता के लिए मौके पर पहुंचेगी। यह जानकारी उपनिरीक्षक कोमल कसौधन ने कोपागंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कस्बा कोपागंज में नारी सुरक्षा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में, छात्राओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि मनचलों से डरने की जरूरत नहीं है बल्कि उनका डटकर मुकाबला करने की आवश्यकता है। हर समय पुलिसकर्मी महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। मनचले युवती व छात्राओं के साथ सुनसान रास्तों पर छींटाकशी व छेड़छाड़ करते हैं। ऐसे में पीड़िता बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत नहीं कर पाती है, इसलिए मनचले हरकत को अंजाम देकर निकल जाते हैं। किसी भी विषम परिस्थिति में महिलाओं व छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1090, 1930, 112, 1098, 101व 102 पर सूचना दें। हर आपात स्थिति में पुलिस आपके सहयोग के लिए तत्पर मिलेगी। विपरीत हालात में फसने व पुरुष द्वारा हाथ पकड़ने पर अपने बचाव के तरीके बताए। छात्राओं को आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित किया गया।
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…