बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान’ के तहत बुधवार को थाना खेजुरी की एस.आई. राज कुमार व महिला कांस्टेबल सविता द्वारा एन विद्यापीठ स्कूल की छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवाएं 102 व 108, तथा महिला कल्याण से जुड़े हेल्पलाइन 1076 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
एस.आई. राज कुमार ने छात्राओं को आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या संकट की स्थिति में वे इन नंबरों पर तत्काल संपर्क करें।
महिला कांस्टेबल सविता ने छात्राओं को यह भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है और डर या झिझक छोड़कर वे बेहिचक सहायता मांग सकती हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रशासन ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और इस तरह की गतिविधियों को सराहनीय बताया।
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देवरिया…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कुशीनगर डुप्लीकेट…
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा मुहल्ले…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित देवरिया रोजगार मेला 2026 में कुल 402 अभ्यर्थियों…