लूट और हत्या की वारदात का पुलिस ने 14 घंटे में किया खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा) मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में लूट के बाद हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के महज 14 घंटे के भीतर पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल फोन, ₹7.50 लाख नकद, सोने के जेवरात, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और कत्ल में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की रात मुजफ्फरनगर निवासी महेश कुमार बंसल ने सरधना थाने में सूचना दी थी कि उनके भांजे अंशुल उर्फ शुभम सिंघल (27 वर्ष) की अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से हत्या कर दी है।

सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान की। बुधवार तड़के एक मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और बताया कि उन्होंने अंशुल से बड़ी रकम और जेवरात लूटने के इरादे से वारदात को अंजाम दिया था। हत्या के बाद वे फरार हो गए थे।

इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना करते हुए एसपी ग्रामीण ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

5 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

9 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

10 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

10 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

10 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

10 hours ago