अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर तोड़कर घर मे घुसा, बाल-बाल बचे लोग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिले के बूधा कला चौराहे पर मंगलवार/बुधवार की देर रात पशु आहार लेकर गोरखपुर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ता हुआ लखनऊ की ओर जाने वाले लेन के पार बने एक टिनशेड के घर में घुस गया। घटना के वक्त पूरा परिवार घर सो रहा था। परंतु सौभाग्य से सभी बाल बाल बच गए। ट्रक चालक भी सुरक्षित है। बुधवार सुबह क्रेन बुलाकर ट्रक को बाहर निकला गया।
प्राप्त विवरण के अनुसार सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के परसुरामपुर निवासी चालक फैजाबाद से पशु आहार लेकर गोरखपुर जा रहा था। जबकि दूसरा चालक फैजाबाद निवासी रामनयन ट्रक में सो रहा था। आधी रात के बाद बूधा कला चौराहे के पास ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर लखनऊ की ओर जाने वाली लेन बाद स्थित अर्जुन गुप्ता के टिनशेड के घर में घुस गई। घटना स्थल के ऊपर से बिजली का हाई टेंसन तार गुजर रहा है।
लोगों ने 112 नंबर पर सूचना देकर पुलिस बुलाई और पुलिस कर्मियों ने पचपोखरी स्थित विद्युत केंद्र पर फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। फिर सुबह होने पर क्रेन बुलाया गया और ट्रक को अनलोड कर बाहर निकलने की प्रक्रिया जारी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

मटका फोड़ बभनौली पाण्डेय की टीम ने जीता खिताब

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र के बभनौली पाण्डेय में मटका फोड़ प्रतियोगिता…

22 minutes ago

आबादी के पास घूम रहा तेंदुआ पिंजड़े में कैद

वन विभाग की तत्परता से टला मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नानपारा…

25 minutes ago

कजरी तीज पर निकलेगी 18वीं भव्य पैदल कांवड़ यात्रा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। बोल बम कांवड़िया संघ बहराइच की वार्षिक बैठक रविवार को जोशियापुरा…

37 minutes ago

कुण्डलिनी जागरण

बहुत शौक था मुझको भी,दुनिया को खुश रख पाऊँ,होश हुआ जब वक्त जरूरत,स्वयं अकेला ही…

38 minutes ago

आकाशीय बिजली चमकी तो गुल हुई टाउन की बत्ती, उमस में बेहाल हुए लोग

दो फीडर बंद होने से कस्बे की बिजली आपूर्ति प्रभावित संत कबीर नगर (राष्ट्र की…

45 minutes ago

अंशिका के कदमों ने बढ़ाया संतकबीरनगर का मान, राज्य स्तरीय रेस वॉकिंग प्रतियोगिता की बनी उप विजेता

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स रेस वॉकिंग प्रतियोगिता में संतकबीरनगर की…

48 minutes ago