अनियंत्रित ट्रेलर ने तीन लोगो को रौंदा मौके पर दो की हुई मौत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मदनपुर थाना स्थित बरांव चौराहे पर एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुकान से जा टकराया जिससे मौके पर ही दो लोगो की मौत हो गयी। जबकि दो घायल हो गए, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से सभी सदमे में हैं। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस के अलावा आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब पौने आठ बजे सरकारी देसी शराब की दुकान के निकट सेल्समैन अशोक यादव, दुकानदार सुधीर सिंह, पतरु सहित करीब छह लोग अलाव सेंक रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बरहज की ओर से आ रही ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गई और बहसुआं गांव निवासी साइकिल सवार पारस पाण्डेय (50) पुत्र रामजी पाण्डेय को टक्कर मार दी।
अलाव सेंक रहे लोग जब तक कुछ समझ पाते ट्रेलर उनकी ओर घूम गई और अशोक मद्धेशिया की दुकान से जा टकराई। जिसमें अलाव सेंक रहे बहसुआं गांव निवासी गौरी गोंड़ (60) पुत्र सूर्यनाथ, सुनील मद्धेशिया (45) पुत्र लालसाहब ट्रेलर के पहिया के नीचे आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पारस पाण्डेय की रास्ते में मौत हो गई।
हादसे में ड्राइवर भी बुरी तरह से घायल घायल हो गया है। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने घंटों जद्दोजहद के बाद जेसीबी आदि से नीचे दबे लोगों को बाहर निकलवाया। खबर लिखे जाने तक ट्रेलर के नीचे एक के फंसे होने की सूचना थी।
घटनास्थल पर एसपी संकल्प शर्मा, एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम बरहज गजेंद्र सिंह, रुद्रपुर ध्रुव शुक्ल, सीओ रुद्रपुर पंचम लाल, इंस्पेक्टर मदनपुर मुकेश मिश्र, एकौना बीबी राजभर, बरहज जयशंकर मिश्र, इंस्पेक्टर उमेश कुमार वाजपेयी सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस मौजूद थी। जबकि ट्रेलर को ले जाने हेतु प्रशासन की ओर से बड़ा क्रेन मंगाई जा रही थी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

एक विवाद नहीं होता तो शायद एक घर का चिराग आज बुझता नहीं

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरा बाजार क्षेत्र में रविवार रात हुई एक दुखद घटना ने…

5 minutes ago

गोरखपुर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई पर साजिश रचने का आरोप

सीने और पेट पर किए कई वार, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत; चार…

8 minutes ago

पीओजेके में विरोध-प्रदर्शन और हिंसा के बाद बढ़ी सतर्कता, एलओसी पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मेंढर/पुंछ (राष्ट्र की परम्परा)। पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर तथा नियंत्रण रेखा…

4 hours ago

शाहजहांपुर: डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर योग सप्ताह का किया शुभारंभ, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का दिया संदेश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2026 के अंतर्गत सोमवार को शहीद संग्रहालय परिसर…

4 hours ago

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

22 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

22 hours ago