अनियंत्रित स्कूल वैन पेड़ से टकराई, आधा दर्जन बच्चे घायल

निजी अस्पताल चल रहा ईलाज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। छात्रों से भरी अनियंत्रित स्कूल वैन पेड़ से टकरा गई। हादसे में आधा दर्जन छात्र छात्राओं को चोटें आई हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब छुट्टी के बाद छात्र स्कूल वैन में सवार होकर घर लौट रहे थे। घायल छात्र छात्राओं को ईलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां गंभीर रुप से घायल दो छात्राओं का ईलाज चल रहा है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के सीसी रोड़ स्थित प्रेम जागृति विद्यापीठ का स्कूल वैन स्कूल के छात्रों को छोड़ने सरौरा की तरफ़ गया था। वह छात्र छात्राओं को छोड़कर लौट रहा था। रूद्रपुर रोड़ पर सरौरा चौराहे के पास स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इसमें आधा दर्जन छात्राएं घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद स्कूल वैन में सवार छात्र चीखने लगे। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़े। लोगों ने सभी छात्र छात्राओं को बाहर निकाला और दुर्घटना की सूचना स्कूल को दी।दुर्घटना में जोकहां निवासी नंदिनी का हाथ टूट गया। इसी गांव की रहने वाली छात्रा अर्चना के सिर और गर्दन में गंभीर चोट आई है। स्कूल के कर्मचारियों ने घटना स्थल पहुंचकर घायल छात्र छात्राओं को ईलाज के लिए निजी अस्पताल में पहुंचाया।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्कूल वैन प्रेम जागृति विद्यापीठ की है। स्कूल वैन में 17 छात्र छात्राएं सवार थीं। चार छात्राओं को चोटें आई हैं। ईलाज के लिए उनके अभिभावक ले गए हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…

2 hours ago

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

4 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

5 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

5 hours ago

📰 देवरिया दुकान कब्जा विवाद: बैनामेदार पक्ष ने पेश की सच्चाई, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…

6 hours ago

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

7 hours ago