सीमा पर जांच के दौरान एसएसबी ने अन्तर राष्ट्रीय सिगरेट सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल  के कमान्डेंट  गंगा सिंह उदावत के निर्देशन में रूपईडीहा चेक पोस्ट पर नियमित चैकिंग और फ्रिस्किंग ड्यूटी के दौरान एक अंतर्राष्ट्रीय युवक  नेपाल से भारत कुछ सामान के साथ आ रहा था जहां ड्य़ूटी पर तैनात कार्मिकों द्वारा जब उसके सामान की जाँच स्कैनिंग मशीन से की गयी तब यह देखा गया की बैग में अंतर्राष्ट्रीय सिगरेट जैसे कुछ है। ड्य़ूटी में उपस्थित महिला कार्मिकों द्वारा जब युवक  के सामान को खोलकर चेक किया गया तब उसमे भारी मात्रा में नेपाली सिगरेट पाई गई मामले की  गंभीरता को देखते हुए मौजूद पार्टी कमान्डर द्वारा इसकी सूचना तत्काल समवाय कमान्डर सौरभ रंजन, सहायक कमान्डेंट को दी गईं समवाय कमान्डर की मौजूदगी में सामान को गहनता से जाँच करने पर सामान मे बंडल में 840 पैकेट नेपाली सिगरेट (खुकरी नेपाली) बरामद हुआ जहां पूछ ताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा अपना नाम- डिल्ले बुद्धा केस्त्री उम्र-51 वर्ष, पुत्र- परिमल बुद्धा केस्त्री  ग्राम-जुने चान्दे, वार्ड नं 09, थाना पंचाला जिला जाजरकोट, राष्ट्र-नेपाल बताया। आगे पूछताछ किये जाने पर अभियुक्त के द्वारा  बताया गया की ये नेपाली सिगरेट रुपईडिहा में किसी अंजान दुकान में देना हैं ,जिसके बदले उसे कुछ पैसा मिलने वाले हैं बरामद 840 पैकेट नेपाली सिगरेट खुकरी नेपाली‌व अभियुक्त  को सर्वोच्च न्यायलय मानव अधिकार के निर्देशों का पालन करते हुए सभी आवश्यक औपचारिकता विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरान्त अग्रिम कार्यवाही हेतु  कस्टम कार्यालय रूपईडीहा को सुपुर्द किया गया।
rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में खूनी संघर्ष! जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…

12 minutes ago

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

17 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

17 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

18 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

19 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

19 hours ago