बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के जरवल रोड लखनऊ-बहराइच मार्ग ग्राम पंचायत तपेसिपाह के निकट एक पिकअप वाहन का पहिया निकल जाने से अनियंत्रित पिकअप 15 फिट गहरे गड्ढे में पलट गयी। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया।
जरवल रोड थाना अंतर्गत लखनऊ-बहराइच मार्ग पर बुधवार को भोर में आगरा से लखनऊ होकर नानपारा की ओर जा रहे पिकअप वाहन का एक पहिया निकल जाने की वजह से तपेसिपाह गांव के पानी टंकी के निकट पिकप वाहन अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरे खाई में पलट गया। पिकप पर गोभी लदी हुई थी। वाहन चालक प्रेम शंकर पुत्र हरिनाम सिंह निवासी शमशाबाद आगरा को मामूली चोटे आयी हैं। घायल चालक की सूचना पर घाघरा घाट चौकी पर मौजूद कांस्टेबल अवधेश वर्मा व तेज प्रताप यादव ने मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसे चालक को सकुशल निकाल कर सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…
निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…