अनियंत्रित पिकअप बिजली के खंभे से टकराया, चालक सहित दो घायल

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) बहराइच से गोंडा जा रहा पिक अप वाहन रात में ठेलिया को रौंदते हुए बिजली के खंभे से जा भिड़ा। जिससे बिजली का पोल टूट गया। वहीं चालक के साथ सहयोगी बालक घायल हो गए। रात होने के चलते बड़ा हादसा होने से तल गया। बहराइच से गोंडा जा रहा पिकअप वाहन रात को हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हुजूरपुर कस्बे में पहुंचा। तेज रफ्तार में जा रहा वाहन रात दो बजे अनियंत्रित हो गया। जिसके चलते साइड में खड़े फल व्यवसाई मनोज निषाद के ठेलिया पर चढ़ गई। इसके बाद बिजली के खंभे से जा भिड़ा। जिससे बिजली का खंभा टूट गया। वाहन में बैठे चालक और सहयोगी बालक को चोट लगी है। गांव के लोगों के मुताबिक रात होने के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। रात में ही हादसे की जानकारी मिलने पर निषाद पार्टी के आईटी सेल के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस के साथ विधायक को जानकारी दी। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

2 minutes ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

8 minutes ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

20 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago