Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई एक की मौत

अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई एक की मौत

अभी 8 दिन पहले हुई थी शादी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा )
कोतवाली क्षेत्र के तालीमुद्दीन इंटर कालेज के पास शनिवार की देर रात लगभग 10:30 बजे एक मोटरसाइकिल सवार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मोहम्मद आरिफ पुत्र एखलाक अहमद 25 वर्ष शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशीपुरा नई बस्ती का निवासी था। वह अपने दोस्त तबरेज पुत्र जब्बार 24 वर्ष निवासी मुंशीपुरा जोलहनिया थाना कोतवाली के साथ दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मिर्जा हादीपुरा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए गया हुआ था, वापस घर लौटने के दौरान तालीमुद्दीन इंटर के पास पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों गंभीर रूप घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टर ने मोहम्मद आरिफ को मृत घोषित कर दिया। जबकि तबरेज की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरिफ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरिफ लगभग 1 महीने पहले सऊदी अरब से आया हुआ था जिसकी शादी 4 जुलाई को गाजीपुर जनपद में हुई थी, मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार सहित मोहल्ले में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी और परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments