देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार की सुबह 11:30 बजे के लगभग एक अनियंत्रित कार नंबर UP53 ET 5092 जो एनजीओ के द्वारा रजिस्टर्ड है। जिसके मालिक का नाम दीपिका यादव है। जिसे पुनीत विश्वकर्मा पुत्र रामाश्रय विश्वकर्मा द्वारा चलाया जा रहा था। कार गाड़ी देवरिया से रामपुर कारखाना की ओर जा रही थी कि अनियंत्रित होकर सिरसिया से रामपुर की ओर आ रहे स्कूटी सवार दर्शन प्रजापति पुत्र रामअवतार प्रजापति को ठोकर मार दिया। ठोकर लगने के बाद दर्शन प्रजापति गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर गए और उनके कमर, कंधे व हाथ में चोट आई।
जिन्हे मौके पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने यथा शीघ्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर कारखाना देवरिया ले जाया गया जहां पर उनको चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद देवराहा बाबा महर्षि मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक स्कूटी सवार की हालत स्थिर है।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…