दिल्ली विश्वविद्यालय में 54,000 से अधिक छात्रों ने लिया दाखिला

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम को स्वीकार करने वाले 72,800 छात्रों में से 54,000 से अधिक ने शुल्क जमा करके प्रवेश के लिए अपनी सीट पक्की कर ली है। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सीट आवंटन के पहले दौर के बाद डीयू के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए फीस के भुगतान की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। विश्वविद्यालय के सीट आवंटन के पहले चरण में 80,164 में से 72,800 से अधिक उम्मीदवारों ने कॉलेज और उन्हें आवंटित पाठ्यक्रम स्वीकार कर लिया है।

सोमवार शाम तक 54,162 उम्मीदवारों ने अपने आवेदनों को मंजूरी मिलने के बाद अपने शुल्क का भुगतान कर दिया। इससे पहले प्रवेश शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर थी। विश्वविद्यालय ने कहा है कि जो उम्मीदवार मंगलवार तक प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं कर पाते, वे बाद के किसी भी सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) दौर में भाग नहीं ले पाएंगे। इसमें कहा गया है कि बुधवार को खाली सीटों को प्रदर्शित किया जाएगा।

डीयू में पहली बार विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (यूजी) (सीयूईटी) के अंकों के आधार पर 67 कॉलेजों, विभागों और केंद्रों में 79 स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला हो रहा है। पिछले साल तक 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर मेधा सूची के माध्यम से प्रवेश दियेत् जाते थे, जिसमें कट-ऑफ बहुत ज्यादा होता था। विश्वविद्यालय हर साल सात तक कट-ऑफ सूचियों की घोषणा करता था।

Editor CP pandey

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

3 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

3 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

3 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

3 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago