Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअलाव ताप रही महिला को अनियंत्रित बोलेरो ने मारी टक्कर, हुई मौत

अलाव ताप रही महिला को अनियंत्रित बोलेरो ने मारी टक्कर, हुई मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना रिसिया के डिहवा गाँव में अलाव ताप रही बुजुर्ग महिला को बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिहवा निवासी कोयली (70) बुधवार सुबह घर के सामने अलाव ताप रही थी। अलाव तापते समय एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने वृद्ध महिला को कुचल दिया।
मौके पर ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। लेकिन वाहन का नंबर प्लेट घटनास्थल पर ही गिर गया। हादसे की सूचना पाकर थाने की पुलिस पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की मौत से परिवार के लोग विलख रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments