महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। चौक थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत केवला पुर खुर्द निवासी श्रवण चौहान पुत्र रामबदन उम्र 20 वर्ष शुक्रवार को दिन में करीब 12 बजे अपने घर से दूसरे टोले पर होली खेलने गया था। घर वापस आते समय जैसे ही ईट भठ्ठे के सामने मेन रोड पर पहुंचा कि सामने से तेज गति से आ रही अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जोरदार टक्कर से श्रवण के सिर में गम्भीर चोट लग गयी। परिजनों ने घायल श्रवण को उपचार के लिए निजी साधन से जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सको ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत केवला पुर खुर्द लोनिया टोला निवासी श्रवण चौहान शुक्रवार को घर से होली खेलने गांव के दूसरे टोले पर बाइक से चले गए वापस घर आते समय जैसे ही विकाऊ यादव के ईट भठ्ठे के सामने रोड पर पहुंचा कि गांव का ही एक युवक ने सामने से तेज गति से बाइक से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे श्रवण सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गम्भीर चोटे लग गयी। काफी खून गिरने लगा घटना को देख परिजन सहित आस-पास पास के तमाम लोग जुट गए और प्राइवेट साधन से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि हालत में अभी तक कोई सुधार नही हुआ है।स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की लिखित सूचना चौक थाने पर दे दी गयी है।
भारत ने इस महीने अपने समुद्री क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के चलते ईरान से जुड़े…
अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) द्वारा यौन अपराध के दोषी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े…
जंगल में चल रही थी मौत की फैक्ट्री: बलुअहिया नर्सरी में पुलिस का धावा, 4…
मौसम (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली और उसके आसपास के दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बीते 24 घंटों…
मार्ग पर यातायात हुआ आसान, आगरा को मिली बड़ी सौगात आगरा (राष्ट्र की परम्परा)।आगरा जनपद…
17 फ़रवरी को हुए प्रमुख निधन ,इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्व 17 फ़रवरी…