नारी शक्ति माह के तहत महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित कल्पित हॉस्पिटल में नारी शक्ति माह के अवसर पर महिलाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है। जिसमें महिलाओं को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई।
इस शिविर में 47 महिलाओं की बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) की जांच की गई। जिससे उनकी हड्डियों की मज़बूती या कमज़ोरी का पता चलता। इसके अलावा 287 महिलाओं को ओपीडी में आवश्यक सलाह देते निःशुल्क अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी जांच करा कराई गई।
भारत तिब्बत समन्वय संघ महीना विभाग की राष्ट्रीय महामंत्री और कल्पित हॉस्पिटल की प्रबंध निदेशका डॉ. सोनी सिंह ने कहा ने कि ” हमें यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि इतनी सारी महिलाओं ने हमारे शिविर में भाग लिया। हमारा उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि यह शिविर 31 मार्च तक चलता रहेगा। जिसका लाभ प्रतिदिन क्षेत्र की उठा सकती है।
इस शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमानी यादव और डॉ. पूजा तिवारी द्वारा महिलाओं का निःशुल्क जांच पड़ताल के बाद उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।
वहीं शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव चंद और डॉ. सुमित बरनवाल द्वारा बच्चों की गहन जांच करते हुए उचित परामर्श दिया गया।
शिविर में अल्ट्रासाउंड जांच में विशेष छूट देने के साथ ही नवजात शिशु के टीकाकरण पर 30% छूट, पैथॉलॉजी जाँचों पर 30% छूट प्रदान करने के साथ ही प्रसव पूर्व व प्रसव पश्चात देखभाल के लिए विशेष पैकेज दिया जा रहा है।
महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग भी की गई। शिविर में किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनो के प्रति सचेत किया गया।
डॉक्टर सिंह ने कहा कि संस्थान नारीत्व की भावना को नमन करते हुए नारी शक्ति माह के अवसर पर महिलाओं के लिए एक ही छत के नीचे विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना हमारे लिए गर्व का विषय है।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…