छत से गिर कर 35 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

फाइल फोटो

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कटहरा टोला आजाद नगर निवासी मुनीब साहनी 35 वर्ष पुत्र अबिराज शुक्रवार को दोपहर में छत की सफाई करते समय जमीन पर गिर गये। लोगों द्वारा प्राइवेट साधन से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चेकअप के दौरान डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत कटहरा टोला आजाद नगर निवासी मुनीब शुक्रवार को करीब 10 बजे घर के छत पर सफाई कर रहे थे कि अचानक पैर फिसल गया और जमीन पर गिरे गया। घटना को देख परिजनों ने शोर मचाया शोर शराबे को सुनकर अगल-बगल के तमाम लोग इकठ्ठा हो गए और निजी साधन से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चेकअप के दौरान चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी सूचना मिलते ही बागापार चौकी पुलिस मौके पर पहुच कर शव का पंचनामा कराने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए महराजगंज भेज दिया।
बताते चले कि मृतक मुनीब पेंट पालिस का कार्य करता था। घर का कमाऊ एकलौता व्यक्ति था। मृतक मुनीब के पास पत्नी बिन्द्रावती के अलावा दो लड़के व एक लड़की है जिसमे बड़ा पुत्र अमरजीत 16 वर्ष ,सबिता 13 वर्ष, सबसे छोटा अमित 11 वर्ष का है। सभी बच्चें अविवाहित हैं। घटना के बाद परिवार के उपर मानो विपत्ति का पहाड़ टूट गया। सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Deoria News: भूमि विवाद मामले में जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश, पीड़ित ने फर्जी नाम दर्ज कराने का लगाया आरोप

देवरिया: तहसील सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सरकंडा में भूमि विवाद का मामला सामने आया है।…

8 seconds ago

RCB vs GT Playing 11: क्या फाइनल में खेलेंगे फिल सॉल्ट? गुजरात अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर सकती है

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। आईपीएल 2026 का महामुकाबला अब बस कुछ ही घंटे दूर है।…

2 hours ago

Export Levies: पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर केंद्र सरकार ने बढ़ाया शुल्क, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमानन टर्बाइन ईंधन (ATF)…

3 hours ago

Deoria News: बरियारपुर थाने के दरोगा पर रिश्वत और अवैध खनन संरक्षण के आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा को लेकर…

3 hours ago

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘बदले की राजनीति का घिनौना रूप’

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी…

7 hours ago

APO Recruitment 2026: LLB पास युवाओं के लिए 371 सरकारी पदों पर भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…

9 hours ago