युवाओं को एआई और साइबर सुरक्षा की जानकारी देगा ‘AI for All’ कार्यक्

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के सहयोग से महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा “AI for All” नामक विशेष पहल का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के युवाओं के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम का आयोजन MPIT के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के माध्यम से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है। इस पहल के तहत प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे वे डिजिटल युग की चुनौतियों के प्रति सजग और सक्षम बन सकें।
इस संबंध में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के डीन डॉ. रघु राम अचल ने कहा कि “AI for All कार्यक्रम युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसके माध्यम से वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा जैसे उभरते क्षेत्रों की बुनियादी समझ हासिल कर सकते हैं। इस तरह की पहल से प्रदेश के युवाओं को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सकेगा।”
पंजीकरण प्रक्रिया 2 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल 2026 दोपहर 12 बजे निर्धारित की गई है। कोर्स 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क है।
कोर्स की कुल अवधि 21 घंटे की होगी, जिसे प्रतिभागियों को 90 दिनों के भीतर पूरा करना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी दिए गए लिंक https://iur.ls/MPIT_AI के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

थाना समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और फरियादियों को राहत दिलाने के उद्देश्य…

1 hour ago

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 20 हजार रुपये

बरियारपुर की साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर कराई धनराशि वापस देवरिया (राष्ट्र की…

1 hour ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 30 हजार रुपये

भलुअनी साइबर पुलिस टीम की कार्रवाई, पीड़ित ने पुलिस के प्रति जताया आभार देवरिया (राष्ट्र…

2 hours ago

तीन दिन से ठप कुशीनगर की स्वास्थ्य व्यवस्था

12 अक्टूबर को लखनऊ में होगा घेरा डालो-डेरा डालो महा आंदोलन कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश…

2 hours ago

गैस सिलेंडर की मरम्मत के दौरान हादसा, आग की चपेट में आए चार लोग; मेडिकल कॉलेज में भर्ती

गैस सिलेंडर में रिसाव से भड़की आग, चार लोग झुलसे; बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल…

2 hours ago