अनियंत्रित बाइक गिरी, दो युवक गंभीर रूप से घायल

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मेन सड़क बघौचघाट पकहां पर बुधवार की देर रात अनियंत्रित बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर पहुंचे आस पास के लोगों ने घायलों को कस्बा के एक निजी अस्पताल भिजवाया। जहां सूचना पर पहुंच परिजनों ने घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद कुशीनगर लेकर चले गए।
कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत फाजिल नगर के रहने वाले पवन ठाकुर पुत्र राजेंद्र ठाकुर अपने एक दोस्त के साथ एक बाइक पर सवार होकर देवरिया जनपद के बघौचघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पकहां में किसी तिलक समारोह में शामिल होने के उपरांत वापस बाइक से अपने घर लौट रहे थे।अभी वह मेन सड़क पर बघौचघाट पकहां पर थाना गेट के समाने पहुंचे थे। कि सामने से आ रहा ट्रेलर की लाइट के सामने युवक की तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।हादसे में बाइक सवार दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।सड़क पर गिरने की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को इलाज के लिए कस्बा के एक निजी अस्पताल में भिजवाया।उधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद कुशीनगर लेकर चले गए।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

1 hour ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

5 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

5 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

5 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

5 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

5 hours ago